कोई भी मतदाता ना छूटे जिलाधिकारी प्रयागराज - News Tewar

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 26, 2026

कोई भी मतदाता ना छूटे जिलाधिकारी प्रयागराज

कोई भी पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से न छूटने पाए-जिलाधिकारी


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम निर्वाचक नामावली सम्मिलित किये जाने के दृष्टिगत अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओं, महिला मतदाताओं के फार्म-6 सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से भरवाकर डिजिटाइज कराने एवं निर्वाचक नामावली के अन्य बिन्दुओं की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण
 अधिकारियों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के समस्त सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सोमवार को एन0आई0सी0 कक्ष में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विधानसभावार विगत विशेष कैम्प दिवसों में प्राप्त फार्मों की स्थिति की समीक्षा की गयी तथा निर्धारित लक्ष्य से कम फार्म-6 प्राप्त होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग के लक्ष्य ’’ कोई मतदाता न छूटे (No Voter to be left behind) के उद्देश्य को साकार करने के लिए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का फार्म-6 भरवाकर शत-प्रतिशत मतदाता सूची में पंजीकरण करायें। कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली से बाहर न रहे तथा डुप्लीकेसी का विशेष ध्यान रखा जाय। निर्वाचक नामावली में किसी भी मतदाता की डुप्लीकेट इन्ट्री न होने पाये तथा अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का गहनतापूर्वक परीक्षण कर लें यदि कोई भी डुप्लीकेट इन्ट्री पायी जाती है तो उसे आयोग के निर्देशों के अनुसार सम्बन्धित बी0एल0ओ0 क माध्यम से फार्म-7 भरवाते हुये समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि दिनांक 12.11.2026 को प्रकाशित होने वाली आलेख्य निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित हो तथा कोई डुप्लीकेसी परिलक्षित न हो। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी विशेष अभियान दिवसों में प्रत्येक बूथ से कम से कम 30 फार्म-6 भरवाये जाने का लक्ष्य पूर्ण करने हेतु समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages