प्रयागराज में यातायात माह-2026 का शुभारंभ, एंटी क्राइम एंटी करप्शन ने की सहभागिता
प्रयागराज। यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 1 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट प्रयागराज में यातायात माह-2026 का शुभारंभ पुलिस आयुक्त के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही संगठन के सामाजिक कार्यों एवं गतिविधियों का परिचय प्राप्त कर यातायात माह के दौरान जनजागरूकता अभियान में सहयोग करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। संगठन के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विमल गुप्ता राष्ट्रीय सचिव एंटी क्राइम एंटी करप्शन
फोटो जर्नलिस्ट मानव अधिकार मीडिया
No comments:
Post a Comment