- News Tewar

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 1, 2026

प्रयागराज सोरांव महोत्सव का भव्य आगाज, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

प्रयागराज। सोरांव स्थित मेवालाल मैदान में विधान परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र चौधरी द्वारा आयोजित 'सोरांव महोत्सव' के भव्य उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव को संबोधित करते हुए आयोजन की सराहना की। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सोरांव महोत्सव स्थानीय कलाकारों, युवाओं और प्रतिभाशाली लोगों को अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है। ऐसे आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह, विधायक गुरु प्रसाद, विधायक दीपक पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

📍 स्थान: मेवालाल मैदान, सोरांव, प्रयागराज

🔴 न्यूज़ तेवर | प्रयागराज


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages