प्रयाग फिल्म फेस्टिवल मधुबाला फिर मिलने के वादे के साथ संपन्न हुआ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे मुख्य अतिथि - News Tewar

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 1, 2026

प्रयाग फिल्म फेस्टिवल मधुबाला फिर मिलने के वादे के साथ संपन्न हुआ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे मुख्य अतिथि


*फिर मिलने के वादे के साथ संपन्न हुआ इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल*
*फिल्म  फेस्टिवल 2026 से  हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को मिला बढ़ावा*
*मुख्य अतिथि रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य*

प्रयागराज, 1 नवंबर 2026 मधुबाला फिल्म्स द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के भाषा एवं बोलियों के संवर्धन एवं विकास के क्रम में आयोजित तीन दिवसीय 'अंतर्राष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026  का आज एम.एन.आई.टी. सभागार, प्रयागराज में भव्य समापन हुआ। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हिंदी एवं इसकी क्षेत्रीय बोलियों (भोजपुरी, अवधी, बुंदेली एवं ब्रजभाषा) की फिल्मों व कलाकारों को प्रोत्साहित करना है।
यह आयोजन दिनांक 30-31 अक्टूबर को होटल प्रयाग इन तथा 1 नवंबर 2026 को एम.एन.आई.टी. सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फेस्टिवल के अंतर्गत हिंदी की बोलियों की लगभग 81 फिल्में प्राप्त हुई थीं, जिनमें से विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी रहे। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "कहा कि जैसे हनुमान अंश आज पूरे देश में अपार सफलता प्राप्त कर रही है वैसे ही आलोक मालवीय द्वारा प्रयागराज और कुंभ की पृष्ठभूमि पर बनाई गई फिल्म कुंभ का संगम भी पूरे विश्व में सफलता प्राप्त करेगी और मै यह आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरे लायक जो भी सहयोग होगा उसको मैं हमेशा आपलोगो को प्रदान करूंगा।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन डॉ रंजना त्रिपाठी ने किया। 
द्वितीय सत्र पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री नलिनी अस्थाना, पद्मश्री कमलिनी अस्थाना, प्रख्यात गीतकार, संवाद एवं पटकथा लेखक संजय मासूम तथा जाने-माने फिल्म अभिनेता सुशील सिंह उपस्थित रहे और उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत में मधुबाला फिल्म्स के अध्यक्ष आलोक मालवीय, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित त्रिपाठी तथा संतोष तिवारी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में पवित्र गंगा आरती, प्रयागराज का पारंपरिक 'ढेड़िया नृत्य' तथा बुंदेली एवं ब्रजभाषा के लोक नृत्यों की अत्यंत मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विशिष्ट अतिथि डॉ संजय मासूम, दीपक दुआ, 3विम सुशील सिंह द्वारा विशेष आमंत्रित फिल्म कवन कसूर के प्रोड्यूसर भारत एक्सप्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम राय को सम्मानित किया गया। 
विजेताओं की सूची -
महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत निम्नलिखित कलाकारों और फिल्मों को पुरस्कृत किया गया:
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - दीपक राय (फिल्म: बुद्ध के चार धाम)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - अर्चना गुप्ता (फिल्म: भूरी) / नवनीत श्रीवास्तव (हस्तलिखित संशोधन के अनुसार)
• सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार - प्रकाश मेहरा (फिल्म: यशोमति मईया का नंदलाला)
• सर्वश्रेष्ठ मील का पत्थर उपलब्धि - सुधा तिवारी (फिल्म: रक्षा बंधन)
• सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनय  प्रियंशु श्रीवास्तव (फिल्म: चलें खेत की ओर)
• सर्वश्रेष्ठ गीत - रमेश रावत (फिल्म: तोहरी शरनिया में आई कइसे)
• सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक - पुरुष - उदय चंद्र परदेशी (फिल्म: शर्मिंदा)
• सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म - विनय अग्रहरी (फिल्म: धूर्त)
• सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र - बंटी श्रीवास्तव (फिल्म: हर घर शुद्ध जल)
• एआई आधारित फिल्म -गरिमा श्रीवास्तव (फिल्म: भारत न होता तो क्या होता?)
• स्टूडेंट फिल्म - बृजेश कुमार (फिल्म: किताब)
• सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म - सुशील सोनू (फिल्म: बिट्टू) एवं 2. सलिल सिंह (फिल्म: बैंड बाजा और सितारा)
समारोह के अंत मेंडॉ गरिमा कुशवाहा द्वारा सभी आगंतुकों, फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप यूनाइटेड ग्रुप के निदेशक सतपाल गुलाटी,  महारानी ग्रुप के प्रमोद बंसल, शांडिल्य जी महाराज, डॉ पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी आसरा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages