जुआ खेलते पकड़े गए 5 जुआरी, मुठ्ठीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार!
प्रयागराज में थाना मुठ्ठीगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 04.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जमुना क्रिश्चियन मैदान के पीछे की दीवार के पास से इनको पकड़ा। मौके से 2455 रुपये नकद मालफड़ से, 495 रुपये नकद जामातलाशी से और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
1. मो. आकिब उर्फ समीर पुत्र अनीश, निवासी 262 कटघर, थाना मुठ्ठीगंज, उम्र करीब 27 वर्ष
2. इरफान अंसारी उर्फ टोनी पुत्र सहजादे, निवासी 130 कटघर, थाना मुठ्ठीगंज, उम्र करीब 34 वर्ष
3. विकास पुत्र मुरारीलाल, निवासी 139 कटघर, थाना मुठ्ठीगंज, उम्र करीब 39 वर्ष
4. सहबाज पुत्र इकबाल, निवासी के.एल. 04 करैली, थाना करैली, उम्र करीब 32 वर्ष
5. गफ्फार अहमद उर्फ समीर पुत्र अब्दुल करीम, निवासी 429 दरियाबाद, थाना अतरसुइया
इनके खिलाफ थाना मुठ्ठीगंज में मु.अ.सं. 91/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मुठ्ठीगंज उ.नि. मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी गऊघाट उ.नि. ऋषभ कुमार, उ.नि. नगेन्द्र सिंह, का. संजीव मोहन मिश्रा, रि.का. सुरेश मौर्या, रि.का. अतुल कुमार और रि.म.का. प्रियम द्विवेदी शामिल रहे।
आपकी क्या राय है?
सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलने वालों पर और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में जरूर बताइए।
No comments:
Post a Comment