प्रयागराज अधिवक्ता एवं जूनियर डॉक्टर आमने-सामने - News Tewar

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 26, 2026

प्रयागराज अधिवक्ता एवं जूनियर डॉक्टर आमने-सामने

स्वरूप रानी  s r n अस्पताल में अधिवक्ता के साथ बर्बरता पर उबला अधिवक्ता समाज, धरने पर बैठे

*प्रयागराज।* स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला के साथ हुई बर्बर पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज बड़ी संख्या में अधिवक्ता धरने पर बैठ गए।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि सर्वेश शुक्ला को 40 से 45 मिनट तक बाथरूम में बंद करके घसीट कर पीटा गया, सुइयों और कैंची से टॉर्चर किया गया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी के पेट में भी लात मारी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें बचाया।

अधिवक्ता समाज का कहना है कि FIR में लीपापोती की गई, किसी आरोपी डॉक्टर का नाम तक नहीं लिखा गया। चार दिन बीत गए लेकिन न गिरफ्तारी हुई न कार्रवाई, सभी आरोपी अब भी अस्पताल में ही काम कर रहे हैं और उन्हें संरक्षण प्राप्त है।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही SRN में व्याप्त भ्रष्टाचार की हाई लेवल जांच की मांग भी की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages