अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति कुर्क, कैंट और एयरपोर्ट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
*प्रयागराज।* संगठित अपराध के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक माफिया गैंग लीडर अतीक अहमद द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई बेनामी अचल संपत्ति को थाना कैंट, थाना एयरपोर्ट और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज 25 अक्टूबर को कुर्क कर दिया।
पुलिस आयुक्त न्यायालय द्वारा वाद संख्या सीपी 2026004(N)/2026 में 27.07.2026 को पारित आदेश के अनुपालन में मौजा भीटी ताल्लुका असदुल्लापुर, तहसील सदर स्थित कुल 14 आराजी नंबरों की जमीन कुर्क की गई। जांच में सामने आया कि अतीक ने अपने आपराधिक भय से सस्ते दामों पर जमीनें खरीदकर अनुसूचित समाज के व्यक्ति मदनलाल भारतीया के नाम बेनामी रजिस्ट्री करा रखी थी।
कुर्क संपत्ति में आराजी नंबर 592, 133, 594, 591, 568, 485, 489, 469, 598, 138, 488, 566, 587, 558 शामिल हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी कैंट अमरनाथ राय, चौकी प्रभारी पीपलगांव कुमार गौरव सिंह सहित लेखपाल प्रतीक पाण्डेय मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment