इंटरनेशनल फिल्म प्रयागराज फेस्टिवल 2026 का अवॉर्ड लॉन्चिंग समारोह - News Tewar

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 23, 2026

इंटरनेशनल फिल्म प्रयागराज फेस्टिवल 2026 का अवॉर्ड लॉन्चिंग समारोह

इंटरनेशनल फिल्म प्रयागराज फेस्टिवल 2026 का अवॉर्ड लॉन्चिंग समारोह संपन्न
प्रयागराज। मधुबाला फिल्म्स के बैनर तले आयोजित होने वाले तीन दिवसीय इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन होटल प्रयाग इन अशोक नगर आकाशवाणी के सामने आयोजित किया गया।।इस अवसर पर अवॉर्ड लॉन्चिंग समारोह का भी आयोजन किया गया। 
मधुबाला फिल्म्स द्वारा हिंदी एवं हिंदी की क्षेत्रीय भाषाओं (भोजपुरी, अवधी, बुंदेली एवं ब्रजभाषा) की फिल्मों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। 
मधुबाला फिल्म्स के निदेशक आलोक मालवीय ने बताया कि प्रदेश सरकार के भाषा एवं बोलियों के संवर्धन एवं विकास के क्रम में यह आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दिनांक 30 -31 अक्टूबर 2026 को होटल प्रयाग इन तथा 1 नवंबर 2026 को एमएनआईटी सभागार में अवार्ड प्रदान किया जाएगा। प्राप्त हिंदी की उप भाषाओं की लगभग 81 फिल्में प्राप्त हुईं हैं जिनको 11 वर्गों में पुरस्कृत किया जाएगा। दिनांक 30 अक्टूबर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' तथा अन्य गणमान्य महानुभावों की गरिमामई उपस्थिति में
 सम्पन्न होगा। 30 एवं 31 अक्टूबर को प्राप्त फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा 1 नवम्बर 2026 को एम एन आई टी सभागार में अवार्ड प्रदान किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, फिल्म अभिनेता एवं सांसद श्री रविकिशन, पद्मश्री नलिनी अस्थाना, पद्मश्री कमलिनी अस्थाना, फिल्म अभिनेता सुशील सिंह द्वारा अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages