प्रयागराज जिला न्यायालय में बड़ा विकास कार्य, 26.50 लाख के वाटर कूलर का हुआ अनावरण
अधिवक्ताओं और आमजन को मिलेगी बड़ी राहत, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने किया लोकार्पण
करीब 10 दिन में शुरू होगा शौचालय, अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर विधायक ने किया निरीक्षण
शहर उत्तरी विधायक बोले—न्यायालय परिसर में जरूरी विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता
प्रयागराज। शहर उत्तरी विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर की नई बिल्डिंग में 26 लाख 50 हजार रुपये की लागत से लगाए गए वाटर कूलर का अनावरण किया।
इस अवसर पर विधायक ने अधिवक्ताओं और न्यायालय परिसर में आने वाले आम लोगों की सुविधा के लिए किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन 2 लाख 27 हजार रुपये की लागत वाले सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि शौचालय का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करीब 10 दिन के भीतर इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री सहित वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद रहे। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और आमजन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
No comments:
Post a Comment