प्रयागराज जिलाधिकारी ने एवं हाउस भगवतपुर का किया निरीक्षण मौके पर कई राजनीतिक दल के प्रभारी रहे मौजूद - News Tewar

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 8, 2026

प्रयागराज जिलाधिकारी ने एवं हाउस भगवतपुर का किया निरीक्षण मौके पर कई राजनीतिक दल के प्रभारी रहे मौजूद

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस, भगवतपुर का किया निरीक्षण

*नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस में ईवीएम एफएलसी का कार्य प्रारम्भ*

*जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को ईवीएम एफएलसी का कार्य आयोग के मानक के अनुरूप कराये जाने के दिए निर्देश*

*बिना पहचान पत्र के एफएलसी हाल के अन्दर किसी अधिकारी व कर्मचारी का न हो प्रवेश, मोबाइल ले जाना भी प्रतिबंधित*

*प्रयागराज 08 अक्टूबर।*

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने गुरूवार को नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस, मुबारकपुर कोटवा ब्लाक भगवतपुर में ईवीएम एफएलसी का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2027 के प्रयोगार्थ जनपद से बैलेट यूनिट 7096, कन्ट्रोल यूनिट 7096 एवं वीवीपैट 7096 एफ०एल०सी० का कार्य दिनांक 08.10.2026 से नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस मुबारकपुर कोटवा ब्लाक भगवतपुर में आयोग द्वारा नामित बेल इंन्जीनियरों एवं नामांकित एफएलसी सुपरवाइजर एवं ईवीएम एवं वीवीपैट नोडल अधिकारी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के सुपरवीजन में किया जा रहा है।
        जिलाधिकारी ने आगामी निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों की एफएलसी आयोग के मानक के अनुरूप किये जाने के निर्देश उपस्थित पुलिस सुरक्षाकर्मी एवं ईवीएम के नोडल अधिकारी एवं एफएलसी सुपरवाइजर/अपर जिलाधिकारी ना०आ० को कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि एफएलसी के दौरान कोई भी अधिकारी/कर्मचारी एफएलसी हाल के अन्दर मोबाइल न ले जाने पाये व बिना पहचान पत्र के किसी अधिकारी व कर्मचारी को प्रवेश न दिये जाने के निर्देश दिये है। एफएलसी कार्यकम के दौरान जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थित रहने के लिए कहा है।

ईवीएम एफएलसी के समय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जिला महासचिव शीश अहमद, समाजवादी पार्टी से  राकेश यादव प्रभारी अधिकारी मतदाता सूची यमुनापार एवं दूधनाथ पटेल पुनरीक्षण प्रभारी गंगापार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages