दोस्त दोस्त ना रहा उधार पैसा मांगने पर हुआ कत्ल अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त थाना झूंसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कब्जे से आलाकत्ल 01 चापड़ व 02 मोबाईल फोन बरामद*
थाना झूंसी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 384/2026 धारा 61(2)/103(1) /3(5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों 1. अखिलेश भारतीया उर्फ छोटू पुत्र हरिशचन्द्र भारतीया निवासी खरका टोला तेज वली दुकान के पास छतनाग थाना झूंसी जनपद प्रयागराज 2. उज्जवल सेन गुप्ता पुत्र पीयूष सेन गुप्ता निवासी सांई मंदिर के पास आवास विकास कालोनी योजना नं0-03 थाना झूंसी जनपद प्रयागराज 3. दिव्यांश निषाद उर्फ हर्ष निषाद पुत्र वीरेन्द्र निषाद निवासी गंगादीप कालोनी छतनाग रोड थाना झूंसी जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 07.10.2026 को लोटा नाला सोहन आश्नम के पास थाना क्षेत्र झूंसी से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से आलाकत्ल 01 चापड़ व 02 मोबाईल फोन बरामद किया गया । गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 06.10.2026 को थाना झूंसी अंतर्गत एक नाले में शव मिलने की सूचना पर उच्चाधिकारीगण व स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। मृतक की पहचान शांतनु दुबे निवासी झूंसी कोहना थाना झूंसी जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर थाना झूंसी में अभियोग पंजीकृत किया गया। नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तथा उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया।
*घटना का अनावरण/पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि मृतक शांतनु ने 05 माह पूर्व लगभग 15000 रुपए मुख्य अभियुक्त उज्जवल सेन गुप्ता उपरोक्त को उधार दिए थे। मृतक द्वारा बार-बार अपने पैसे वापस मांगे जा रहे थे। अभियुक्त उज्जवल सेन गुप्ता ने पैसे वापस न देने तथा अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर मृतक शांतनु को जान से मारने की योजना बनाई। पूर्व सुनियोजित तरीके से मृतक को रात्रि में एक स्थान पर बुलाया तथा उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया और शव को नाले में फेंक कर फरार हो गए।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* :-
1. अखिलेश भारतीया उर्फ छोटू पुत्र हरिशचन्द्र भारतीया निवासी खरका टोला तेज वली दुकान के पास छतनाग थाना झूंसी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 19 वर्ष ।
2. उज्जवल सेन गुप्ता पुत्र पीयूष सेन गुप्ता निवासी सांई मंदिर के पास आवास विकास कालोनी योजना नं0-03 थाना झूंसी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 21 वर्ष ।
3. दिव्यांश निषाद उर्फ हर्ष निषाद पुत्र वीरेन्द्र निषाद निवासी गंगादीप कालोनी छतनाग रोड थाना झूंसी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 23 वर्ष
*सम्बन्धित अभियोग का विवरण* –
मु0अ0सं0- 384/2026 धारा 61(2)/103(1) /3(5)/238 BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज
*अपराधिक इतिहास अपराध*–
*A.अभियुक्त अखिलेश भारतीया उर्फ छोटू उपरोक्त*
1 . मु0अ0सं0 101/2025 धारा 115(2)/118(1)/190/191(2)/191(3)/333/351(3)/352 BNS थाना झूंसी जनपद प्रयागराज
2. मु0अ0सं0 – 384/2026 धारा 61(2)/103(1) /3(5) BNS 4/25 आर्म्स एक्ट थाना झूंसी जनपद प्रयागराज
*B.अभियुक्त उज्जवल सेन गुप्ता उपरोक्त*
1. मु0अ0सं0 – 384/2026 धारा 61(2)/103(1) /3(5) BNS 4/25 आर्म्स एक्ट थाना झूंसी जनपद प्रयागराज
*C.अभियुक्त दिव्यांश निषाद उर्फ हर्ष निषाद उपरोक्त*
1. मु0अ0सं0 521/22 धारा 323/504/506/427 भा0द0वि0 थाना झूंसी जनपद प्रयागराज
2. मु0अ0सं0 – 384/2026 धारा 61(2)/103(1) /3(5) BNS 4/25 आर्म्स एक्ट थाना झूंसी जनपद प्रयागराज
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः*-
1. नि0 नरेश कुमार थाना प्रभारी झूंसी कमिश्ररेट प्रयागराज
2. व0उ0नि0 ताराचन्द्र थाना झूंसी कमिश्ररेट प्रयागराज
3. उ0नि0 हरिशंकर मिश्रा चौकी प्रभारी नई झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज
4. उ0नि0 सचिन तंवर चौकी प्रभारी छतनाग थाना झूंसी कमिश्ररेट प्रयागराज
5. का0 सौरभ प्रसाद थाना झूंसी कमिश्ररेट प्रयागराज
6. का0 सुमित कुमार थाना झूंसी कमिश्ररेट प्रयागराज
No comments:
Post a Comment