प्रयागराज में अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर मारपीट और गोली मारने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर मारपीट और गोली मारने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामले में राहुल मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी चांदपुर सलोरी, प्रयागराज की ओर से थाना कर्नलगंज में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे राहुल मिश्रा अपने चैंबर में मुकदमा लिख रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान देवेंद्र नाथ मिश्रा अपने दो पुत्रों अमृतनाथ मिश्रा और नितेंद्र नाथ मिश्रा तथा उनकी पत्नी शैल मिश्रा समेत 8-10 अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने सततीश चंद्र श्रीवास्तव की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से विवाद किया। इसी दौरान लोहे की रॉड और पिस्टल से हमला किया गया। राहुल मिश्रा के मुताबिक, बीच-बचाव के दौरान उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं तथा उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि देवेंद्र नाथ मिश्रा ने सततीश चंद्र श्रीवास्तव को उनके सामने गोली मार दी।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल ये आरोप प्रार्थना पत्र में लगाए गए हैं।
*इस मामले में डीसीपी सिटी सागर जैन ने दी जानकारी*
न्यूज़ तेवर | प्रयागराज
No comments:
Post a Comment