प्रयागराज थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1.500 कि0ग्रा0 अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त 01 कार बरामद - News Tewar

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 14, 2026

प्रयागराज थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1.500 कि0ग्रा0 अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त 01 कार बरामद

प्रयागराज थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1.500 कि0ग्रा0 अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त 01 कार बरामद 

                       श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-14.10.2026 को 02 अभियुक्त 1. अशोक कुमार जायसवाल पुत्र बृजलाल जायसवाल निवासी ग्राम बरौत थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 2. मो0 कैफ पुत्र मो0 सरताज निवासी ग्राम बरौत थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत माधोपुर नहर पुलिया के पास से 1.500 कि0ग्रा0 अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त 01 वाहन अर्टिगा कार वाहन सं0-यू0पी0 70 जी0एच0 6747  के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-525/2026 धारा-8/20/25/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. अशोक कुमार जायसवाल पुत्र बृजलाल जायसवाल निवासी ग्राम बरौत थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 45 वर्ष ।  
2. मो0 कैफ पुत्र मो0 सरताज निवासी ग्राम बरौत थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-* 
मु0अ0सं0-525/2026 धारा-8/20/25/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

*अभियुक्त अशोक कुमार जायसवाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 
1. मु0अ0सं-642/2021 धारा-8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0-525/2026 धारा-8/20/25/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

*बरामदगी का विवरण-*
•  1.500 कि0ग्रा0 अवैध गांजा ।
•  परिवहन में प्रयुक्त 01 वाहन अर्टिगा वाहन सं0-यू0पी0 70 जी0एच0 6747  

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 
1. उ0नि0 संजय कुमार मौर्य, प्रभारी चौकी इमामागंज थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 रामायण सिंह, प्रभारी चौकी बरौत थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उ0नि0 राधेश्याम गुप्ता, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. उ0नि0 अमलेश गुप्ता, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।      
6. का0 राजकिशोर, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।      
7. का0 आजाद, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।      
8. का0 मनीष त्रिपाठी, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।      
9. का0 प्रमोद यादव, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages