मोदी के जन्मदिवस पर बहरिया में जला आशीर्वाद का दीया - News Tewar

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 17, 2026

मोदी के जन्मदिवस पर बहरिया में जला आशीर्वाद का दीया

बहरिया ब्लॉक सभागार में पीएम मोदी का जन्मदिवस मनाया गया, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में की गई प्रार्थना
प्रयागराज। बहरिया ब्लॉक सभागार में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के तहत दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में फूलपुर विधायक दीपक पटेल एडवोकेट, विधान परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र चौधरी और ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्रा सहित ब्लॉक क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन आपसी उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages